प्रेम में किया जिंदगी भरकर साथ देने का भरोसा,बादा तोड़ा तो जाना पड़ा जेल

रुद्रपुर(खबर धमाका)। यूपी कामकी तलाश में रुद्रपुर आया एक युवक प्रेम करने के बाद प्रेमिका का जिंदगी भर साथ रखने का बादा करके बुरा फंस गया।बांदा तोड़ने पर उसके खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

मामला कोतवाली ट्रांजिट कैंप कोतवाली का है। वादिनी/पीड़िता के न्यायालय के माध्यम से प्रेषित प्रार्थना पत्र अंतर्गत धारा 175(3) BNSS बाबत अभियुक्त सूरज पाल उर्फ संतोष पुत्र प्यारेलाल मूल निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी के द्वारा वादिनि से शादी करने का वादा कर वर्ष 2017 से उसका शारीरिक शोषण किया तथा अब विवाह करने से इनकार कर रहा है, के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप पर आरोपी सूरज पाल उपरोक्त के विरुद्ध * *मु0 FIR N0. FIR NO- 65/2026 U/S- 323 / 504 / 506 / 376 / 313 IPC* पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष द्वारा तत्काल आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश ट्रांजिट कैंप पुलिस को दिये ये गये थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/03/2026 को अभियुक्त सूरज पाल उपरोक्त को अंतर्गत धारा 323/504/506/376/ 313 IPC में अभियुक्त के घर ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
सूरज पाल उर्फ संतोष पुत्र प्यारेलाल उम्र 27 वर्ष, मूल निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी
पुलिस टीम का विवरण
1- उ0नि0 नेहा ध्यानी
2- हे0कानि0 33 अनिल कुमार
