Latest:
उधमसिंह नगर

बंदूक व तंमचे के साथ दो गिरफ्तार।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस ने बंदूक, तंमचा व जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बाउली साहेब केे पास से सुबेग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा हरदीप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरनाम सिंह ग्राम टुकड़ी उपरोक्त के कब्जे से एक बंदूक 312 बोर व एक जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद की गई अभियुक्त गणों के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया