Latest:
उधमसिंह नगर

देशी बन्दूक व दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस द्वारा 19 मार्च की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटपुलिया डेम पार से अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी ग्राम कटपुलिया गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 50 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध देसी बंदूक 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बरामद किया गया,जिस पर कोतवाली गदरपुर FiR, No,88/2026 धारा 03/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं !

पुलिस टीम

01= श्री संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर

2 =उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी गूलरभोज

3 = हेड कानि0 दयाल गिरी

4 = कानि0 रघुवर सिंह

5=कानि0 लक्ष्मण कुमार