ऊधमसिंहनगर में दूसरे दिन भी अलर्ट,दो लोगों के खिलाफ मुकद्द्मा।घरो पर ईंट-पत्थर एकत्र करने पर हुई कार्यवाही।माहौल बिगाडने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही,एसपी सिटी

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर (एसएनबी) । हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद ऊधमसिंहनगर में दुसरे दिन भी पुलिस अलर्ट पर रही। इधर पुलिस ने रुद्रपुर में घरों पर पत्थर जमा करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अन्य लोगों को भी चेतावनी दी हैकि घरो पर पत्थर या ऐसी सामग्री एकत्र न करे जो दंगा फैलाने के काम आए। एसपी सिटी मनोज कत्यात ने बताया की पूरे जिसे में पूरी सतर्कता बरती जा रही। माहौल बिगडने वालों पर सख्ती से कार्यवही होगी।

यू तो हल्द्वानी की हिंसा के बाद गुरुवार की रात को ही ऊधमसिंहनगर में पुलिस अलर्ट मोड पर चली गयी। सुरक्षा को पूरे जनपद में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की थी, तो जुम्मे को नवाज पुलिस पहरे में ही अता कराई गई थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए थे। शनिवार को इसमें थोडी ठील नजर आई, लेकिन पुलिस चौहारों और संवेदनशील जगहों पर पूरी तरह मुस्तौद दिखी। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की कार्यवाही भी जारी रखी।
इधर रुद्रपुर में पुलिस ने सीर गौटियां क्षेत्र में घरों पर पत्थर मिलने पर बुद्धन खां पुत्र मद्धन खां व शहनाज उर्फ शानू पुत्र शफीक अहमद निवासी वार्ड न.26 के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया। मुकद्मा उपनिरीक्षक नवीन बुधानी की तरड दर्ज कराया गया। जिसमें कहाँ की हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद ऊधमसिंहनगर में अलर्ट जारी किया गया। जिसके तहत जांच में पता चला की दोनों के घरो पर लोगों एकत्रं है और वहा पर ईंट पत्थर एकत्र किए गए है। जिसका दोनों को तत्काल नोटिस दिया गया, शाम को फिर जांच की गई तो पता चला की दोनों ने ईंट पत्थर नही हटाए है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हल्द्वानी में जिस प्रकार घटना हुई थी, उसमे दंगाइयों ने छतो पर रखे इंटो पत्थरों से ही पुलिस पर हंमले किए थे, इसी को देखते हुए ऊधमसिंहनगर में सभी लोगों से ईंट पत्थर छतो पर न रखने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उक्त लोगों ने इसका उल्लघंन किया है। ऐसो लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
