Latest:
उत्तराखंड

हल्द्वानी की घटना के बाद ऊधमसिंहनगर में अलर्ट जारी। महौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। हल्द्वानी में अवैध धर्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस प्रशासन की टीम हुए हमले व आगजनी की घटना के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गयी। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है,तो माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की भी तैयारी है।
हल्द्वानी में गुरुवार को हुई घटना के तत्काल बाद जिले में पुलिस अलर्ट मोड़ पर चली गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात हैं तो अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में माहौल बिगाड़ने पर पर सख्ती से कार्रवाई होगी। अधिकारी लगातार गश्त कर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस पर शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया था, जिसमें तमाम पुलिस कर्मी व अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद डीएम नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के साथ शरारती तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हाईलेवल बैठक कर हालात की जानकारी लेने के साथ ही ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है