उधमसिंह नगर

और फिर घर नहीं लौट के नहीं आया सचिन।जानलेवा साबित हो रही शादी समारोह।सोच-समझकर भेजे अपने डालडो को

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। वो पड़ोसी की शादी में बारात के साथ गया था,उसके चेहरे पर खुशी थी, लेकिन उसे क्या पता कि यह खुशी उसकी उसकी अखीरी खुशी है।उसके माता-पिता को भी शायद इसका एहसास नहीं था, कि उनका कभी वापस नही आयेगा,नहीं तो कभी भी अपने लाडले को घर से नहीं जाने देते।

https://www.facebook.com/share/p/1GWqkt6tAX/

https://www.facebook.com/share/v/17i7V6mPKv/

ऊपर दिए लिंक पर लिंक पर करके देखिए सचिन का जब शव लौटा तो कैसे मचा कोहराम 

जी है यह एक सच्ची कहानी रम्पुरा के वार्ड नंबर 23 के निवासी सचिन की है।तीन दिन पहले उसके ही पड़ोसी की बारात बाजपुर के कनपोटा गई, सचिन झूमते गाते बारात में गया था। बताया जा रहा कि बरात में सभी खायें पिए थे।वहां पर डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बड गया कि लड़की और लड़का पक्ष के लोग एक दूसरे के दुश्मन बन गया,इसी झगड़े में फंसे सचिन को लोगों ने जमकर पीटा, आरोप है कि इसके बाद लड़की भाई और उसके साथियों ने पिटाई से बेहोश हो चुके सचिन को छत से नीचे फेंक दिया। मामला शांत होने के सचिन को गंभीर हालत में रुद्रपुर के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली रैफर कर दिया। सचिन की शुक्रवार को मौत हो गई। सचिन जो बारात में गया उसका शव घर लौटा है। शव जब घर लौटा तो परिजन ही नहीं पूरा मोहल्ले में कोहराम मच गया,हर किसी के आंखों में आंसू थे।
शादी बारातों में लड़ाई झगडे की यह अकेली घटना नहीं है लगातार ऐसी घटनाएं समाने समाने आ रही। मार-पीट, पथराव, फायरिंग आम बात हो चुकी है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो दिन पहले बारात चढ़ाने के दौरान ऐसी ही घटना समाने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति की आंख फूट थी तो की लोग घायल हुए थे।
लोगों की मानें तो शादी और बारात में युवक पूरे नशे में शामिल होते हैं,जिसकी बजह से मामूली बात पर झगड़े हो रहे हैं। डीजे पर डांस को लेकर घटनाएं होना आम बात हो गई है।
ऐसे में शादी बारात और पार्टियों में युवक का हाल सचिन जैसा न हो इसके लिए अपने डालडो का ध्यान रखें उन्हें अकेले शादी पार्टियों में न भेजें यही बेहतर होगा।