रुद्रपुर का दो और राम भक्त निकाला राम के दर्शन को।साईकिल से तय करेंगे 470 किलोमीटर की दूरी।शोसल मीडिया पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। अध्योया में 500 वर्षों के बाद फिर विराजमान होने जा रहे हिंदुओं के अराध्य प्रभू श्रीराम को लेकर पूरे देश में उत्साह है। यानी पूरा देश राममय हो चुका है।
22 जनवरी प्रभू श्रीराम की अध्योया में होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। रुद्रपुर में भी रामभक्तों की कमी नहीं है। पिछले दिनों युवा समाजसेवी सुशील गाबा प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पैदल ही निकल चुके हैं,तो शहर के समाजसेवी जसविंदर सिंह लक्की खरविन्दा अपने एक साथी के साथ भी रवाना हो गए हैं। वह साइकिल से अध्योया की 470 किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रुद्रपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने समाजसेवी लक्की खरविन्दा की साईकिल यात्रा का फोटो एफबी पर शेयर की है। जिसकी जमकर सराहना हो रही है।


