उधमसिंह नगर

होटल,स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम की छापेमारी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट और अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीमों ने पंतनगर, रुद्रपुर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर, होटलों में आकस्मिक छापेमारी की। टीम को छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पर अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई कार्रवाई की गई। एसएसपी के दिशा निर्देश में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में टीम ने जनपद में स्थित स्पा सेंटर और होटलों में आकस्मिक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को अनियमितताएं मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि जनपद के पंतनगर,रुद्रपुर क्षेत्र में विभिन्न स्पा सेंटरों, होटल आदि में अभिसूचना ईकाई के साथ संयुक्त रूप से आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम को अनियमितताएं मिली। इस पर होटल मालिक,संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटरों, होटल संचालकों को हिदायत दी गई है कि बिना सत्यापन के कर्मचारी न रखें जाएं। आने वालों की रजिस्टर में एंट्री की जाए।