कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,सीएम।मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा के बाद दिए निर्देश

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और प्रशासन के सभी विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।

साथ ही पुलिस व्यवस्था में थाना स्तर तक वर्क कल्चर सुधार, आमजन के साथ संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार और निर्दोष नागरिकों को परेशान करने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही लैंड फ्रॉड पर कठोर कानून बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों को बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण में कार्रवाई के साथ प्रशासनिक आत्ममंथन व विभागीय समन्वय हो और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता ना किया जाए।
बैठक में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से राज्य में पर्यटन में होने वाली वृद्धि को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। होटल, आवास, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, यातायात एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कैंची धाम बाईपास जून तक पूर्ण किया जाएगा। चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं सड़कों का डामरीकरण 15 फरवरी से गुणवत्ता के साथ प्रारंभ करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
