उधमसिंह नगर

सपा सुप्रीमो अखिलेश से मिले अरविंद, विधानसभा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा।

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)।  राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित आवास पर अरविंद यादव , राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड ने साथियों सहित शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा हुई। विशेष रूप से विधान सभा गदरपुर की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर की मजबूती एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

अरविंद यादव ने गदरपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की अद्यतन सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

अखिलेश यादव ने गदरपुर विधान सभा को प्राथमिकता क्षेत्र बताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक सक्रिय टीम तैयार करने तथा अधिक से अधिक युवाओं और सम्मानित नागरिकों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अरविंद यादव को विधान सभा गदरपुर से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी और पूर्ण मनोयोग से क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश किया।

इस अवसर पर अरविंद यादव ने बंगाली समाज की समस्याओं और सामाजिक स्थिति पर आधारित पुस्तक “छिन्न मूल” भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र की जमीनी परिस्थितियों से अवगत कराया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा गदरपुर में सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि मंडल में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड), श्री ललित मोहन भट्ट (जिला अध्यक्ष, चम्पावत), श्री अतुल शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड), श्री दीपक कुमार एवं श्री राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।