रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा कलरिपयट्टू कैंप आयोजित करेगा अश्विनी फाइटर्स एकेडमी

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर क्षेत्र महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Ashvini Fighters Academy ने पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में 20 से अधिक निःशुल्क सेल्फ डिफेंस एवं हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित करने की घोषणा की है।

यह अकादमी आत्मरक्षा के साथ कलरिपयट्टू जो केरल में उत्पन्न दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे वैज्ञानिक युद्ध कला (मार्शल आर्ट) है, यह लगभग 3000 साल से अधिक पुरानी तकनीक है, जिसमें शारीरिक शक्ति, आत्मरक्षा, शारीरिक संतुलन और शरीर के संवेदनशील बिंदु पर प्रहार करना सिखाया जाता है। इसमें लाठी, तलवार, ढाल और भाले जैसे हथियारों का उपयोग शामिल है,
अकादमी की संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मास्टर कोच अश्विनी बघेल और सह संस्थापक मनोज कुमार बघेल ने बताया कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और महिलाओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा: “आज के समय में आत्मरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा प्रयास है कि रुद्रपुर क्षेत्र के हर शहर, कस्बे और विद्यालय तक निःशुल्क प्रशिक्षण पहुँचाया जाए, ताकि हर बच्चा और हर महिला स्वयं को सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस कर सके।”
इन कैंपों में प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा:
व्यावहारिक सेल्फ डिफेंस तकनीक
अकादमी अब तक 20,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुकी है तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियाँ प्राप्त कर चुकी है।
रुद्रपुर के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक पहल से जुड़ें और अपने क्षेत्र में निःशुल्क कैंप आयोजित करवाएं।
कैम्प की अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9753445269
