रुद्रपुर में मंदिर में वर्षों पुराने पीपल का पेड़ काटने से भड़के अटरिया मंदिर के सचिव अरविंद शर्मा।पुलिस को सौंपी तहरीर। मंदिर की दुर्दशा पर भी जताई नाराजगी। video में सुने पूरी बात

नरेन्द्र राठौर/रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के मोहल्ला रम्पुरा में हाईवे किनारे दशकों पुराने मंदिर में खड़े पीपल के पेड़ पर शरारती तत्वों ने आरी चला दी। मामले में अटारियां मंदिर वैष्णो धर्म सभा के सचिव अरविंद शर्मा ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

श्री शर्मा ने बताया कि अटारियां मंदिर वैष्णो धर्म सभा का एक मंदिर रम्पुरा में नेशनल हाईवे के किनारे है। वर्षों पहले उसके पिता ने मंदिर का निर्माण कराया था, मंदिर में देव स्थल के साथ ही प्राचीन कुंआ पीपल का पेड़ भी है, जिसपर आसपास के लोग पूजा करते हैं। मंदिर तहसील और नगर निगम के दस्तावेज के में अटारियां मंदिर वैष्णो धर्म सभा के नाम है, उनके पिता के देहान्त के बाद मंदिर कुछ शरारती तत्वों ने कब्जा कर लिया है।आज मंदिर की दुर्दशा हो चुकी है। नशेड़ी प्रर्वति के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। मंदिर की भूमि पर पहले कुछ लोग कब्जा कर चुके हैं,शेष बची जमीन पर भी उनकी गिद्ध दृष्टि है। मंगलवार को जब वह पहुंचे तो देखा कि मंदिर में खड़े सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को कुछ लोग काट रहे हैं,पेड़ काट रहे गैर धर्म के लोग जूता पहनकर पूजा स्थल पर चढ़े हुए थे।उन्होंने उसे रुकवा कर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने रम्पुरा पुलिस को तहरीर भी है।
श्री शर्मा ने कहा कि वह मंदिर को पुनः भव्य बनाने का काम करेंगें। मंदिर पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जायेगा।
