उत्तर प्रदेश

बदायूं का डबल मर्डर,आरोपी बारबर इनकाउंटर में ढेर

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर ( खबर धमाका)। यूपी के बदायूं में गत दिवस हुए डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मामले में जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं।
उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई।इस हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपियों में से एक साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया वहीं एक आरोपी जावेद फरार है। अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है।
दोनों बच्चों की हो गई मौत
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष और आहान उर्फ हनी की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद साजिद (22) नाम के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

error: Content is protected !!