उधमसिंह नगर

महाशिवरात्रि पर बम बम भोले की जयकार। काशीपुर में भोले भक्तों में रमी पुलिस,अधिकारियों ने पूजा के साथ कि भोलों की सेवा। मंदिरों में उमड़े भोले भक्त

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे भोले भक्तों की गूंज ऊधमसिंहनगर के हर क्षेत्र में दिख रही है। भोले भक्तों की जगह जगह भंडरा आयोजित कर सेवा की जा रही है,तो ऊधमसिंहनगर पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। काशीपुर पुलिस ने भोलें भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की तो एसपी अभय सिंह,, सीओं अनुषा बडौला, कोतवाल मनोज रतूड़ी अन्य कर्मियों के साथ पूजा करते नजर आए। इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी भंडारे में भोलों भक्तों की सेवा करते दिखें।

ऊधमसिंहनगर में महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में मात्रा रहती है। ऊधमसिंहनगर के रास्ते ही यूपी से जुड़े यूपी के एक दर्जन से ज्यादा जिले के भोले भक्त भी अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, ऐसे भोले भक्तों की सुरक्षा करना पुलिस की चुनौती रहती है।

वहीं काशीपुर में पुलिस हर वार भोले भक्तों में रमी नजर आती है। पुलिस भोले भक्तों के लिए रुकनें,खाने की व्यवस्था करतीं हैं,तो उनकी हर समस्या का समाधान भी पुलिस करती है, भोले भक्तों के साथ पुलिस के अधिकारी कर्मचारी पूजा में भी हिस्सा लेती है।