ऊधमसिंहनगर में श्रमिकों पर भालू का हमला,एक की मौत।मृतक साथी के लौट रहा था घर

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के शक्तिफार्म क्षेत्र में सिडकुल से नौकरी की तलाश कर घर लौट रहे दो श्रमिकों पर भालू ने हमला कर दिया। घायल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह ग्रामसभा सुरेंद्रनगर निवासी रविन सरदार (58) पुत्र स्व. खिरोद सरदार अपने साथी प्रशांत सरकार (52) पुत्र शिवपद सरकार के साथ काम की तलाश में सिडकुल गए थे। वहां से दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में झाड़ियों से निकले भालू ने उनपर हमला कर दिया। रविन भालू के चुंगल में फंस गए, जबकि प्रशांत ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर रविन के पुत्र रंजीत ने आकाश सरकार के साथ उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजा हालदार की सूचना के बाद डिप्टी रेंजर खीम सिंह अधिकारी, वन दरोगा नवीन सिंह मेहरा, राजेश खन्ना और देवी दत्त तिवारी ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की।
