बेहड ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,बोले अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है किच्छा क्षेत्र।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जारी ब्यान में कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है, जिला पंचायत के चुनाव में किच्छा के रहने वाले अपराधी नैनीताल जिला पंचायत के चुनाव में जाकर जनप्रतिनिधियों का अपहरण कर रहे वीडियो सोशल मिडिया में चल रहा है | ब्लॉकों के चुनाव में खुलेआम हथियारों के बल पर गांव-गांव घूम कर धमकाया गया असलों की नोक पर अपहरण किये. राजनैतिक संरक्षण के कारण कोई बोलने को तैयार नहीं हो रहा गांव में हिस्ट्रीशीटर खुलेआम लोगों को धमका रहे हैं इनके भी वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बेहड़ ने कहा कि दिनेशपुर,बिलासपुर क्षेत्र व अन्य कई क्षेत्रों के तथा किच्छा विधानसभा के अपराधी मिलकर एक गिरोह तैयार हो चुका है कभी भी कोई बड़ी अपराधिक घटना क्षेत्र या आसपास में घटित हो सकती है |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।
जनता संवाद आयोजन के तहत आज प्रात काल से विधायक बेहड़ के कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा । जिसमें क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी , स्वास्थ्य जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।
इस दौरान ग्राम गंगापुर से पूर्व प्रधान संतोष कुमार,पकज भट्ट,नवीन जोशी,रामस्वरूप,मोहन सिंह मेहता,भुवन चंद पाण्डेय,पूरन चन्द्र,आनन्द सिंह रावत,मनोज अधिकारी, आदि ने 400 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने,ग्राम कच्ची कमरिया से ग्राम प्रधान कफील मलिक आदि ने 200 मीटर सडक का निर्माण कराये जाने की मांग रखी,माँ पूर्णागिरी कमेटी जवाहर नगर से पूरन मेहरा भावना पाण्डेय,शुभम,मनोहर,सम्पूर्ण सिंह पांडे आदि ने मंदिर का सौन्द्रियकरण व मरम्मत का कार्य विधायक निधी से कराये जाने की मांग रखी,शरीफ मलिक ने ग्राम नोंग्वा में 100 मीटर आर०सी०सी० सड़क का निर्माण कराये जाने,लालपुर से राज कुमार बत्रा,अजीत कुमार,किशन लाल,परवीन आदि ने लालपुर वसुन्धरा कलोनी में मंदिर के निर्माण हेतु 5 लाख रूपये सहायता दिलाये जाने की मांग की,कैलाश चन्द्र जोशी पूर्व प्रधान ने 120 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी,
अधिकाँश समस्याओ का विधायक द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निदान हेतु आदेशित किया |
