Latest:
उधमसिंह नगर

भारत विकास परिषद द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा रुद्रपुर* द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर के अंतर्गत अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 37 दिव्यांगजनों को कुल 57 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन गोयल जी, प्रबन्ध निदेशक, शीलचंद एग्रो लिमिटेड रहे, जबकि सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी, पर्यावरणविद्, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1AzvpEzrL2/

https://www.facebook.com/share/v/173c4rpLVy/

https://www.facebook.com/share/v/1FxQmDd6dA/

ऊपर दिए लिंक में देखिए अन्य बड़ी खबरें

कार्यक्रम का परिचय देते हुए शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर जी ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा दिव्यांग सहायता का यह सेवा प्रकल्प पिछले कई वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016, 2019 एवं 2022 में आयोजित बड़े शिविरों में क्रमशः 146, 219 एवं 251 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि सत्र 2024–25 से बड़े शिविरों के स्थान पर छोटे एवं नियमित शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए विवेकानन्द सेवा केंद्र का गठन किया गया।

छोटे शिविरों के अंतर्गत 2024–25 सत्र में मई माह में 27, अगस्त में 44 तथा नवंबर में 28 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। वहीं वर्तमान सत्र 2025–26 में जुलाई माह में 18 तथा 7 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में 37 दिव्यांगजनों के नाप लेकर उन्हें आज 57 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।   विवेकानन्द सेवा केंद्र के कोषाध्यक्ष श्री विमल अरोरा ने बताया कि यह समस्त सेवा कार्य समाज के आर्थिक सहयोग से संपन्न होता है, जिसमें दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिषद द्वारा अब तक कुल 750 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मोहन गोयल जी ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. मनमोहन सिंह ने सेवा ही परमोधर्म के तहत कार्य करने के लिए परिषद के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

धन्यवाद ज्ञापन सेवा केंद्र के अध्यक्ष श्री अंकुर अग्रवाल जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के समापन के पश्चात अतिथियों द्वारा अंग वितरण कार्य का अवलोकन भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन सेवा केंद्र के कोषाध्यक्ष विमल अरोरा ने किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद एवं विवेकानन्द सेवा केंद्र से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों में कामिनी सिंघल, प्रांतीय दायित्वधारी विरेंद्र सुखीजा, संजय राधू, संजय खेड़ा, विकास रत्न शीशपाल सिंह , विकास रत्न विकास गोयल, अरविन्द अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, अक्षय माहेश्वरी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त युवा फिल्मकार मोहित राज, दीपिका अग्रवाल, मंजू शर्मा, हीरल राडिया, पूनम मौर्य एवं अनीता रानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी महिलाएँ सहयोग शक्ति ग्रुप, ओमैक्स से संबद्ध हैं, जिन्होंने सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।       यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ और सेवा, संवेदना एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हुए संपन्न हुआ।