Latest:
उधमसिंह नगर

बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग टीम पर फायरिंग करने वाला नामजद अभियुक्त दलजीत गिरफ्तार।अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक बरामद

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक 17 फरवरी को बरहनी वन प्रभाग के वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी गई कि 14 फरवरी की रात्रि जंगल गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों एवं अवैध असलहे के साथ जंगल की ओर गया है। सूचना पर वन विभाग की अन्य टीमों को सतर्क किया गया।

https://www.facebook.com/share/p/1BTcRw7KjA/

https://www.facebook.com/share/v/17GCxAVnmj/

https://www.facebook.com/share/v/1HYDAE2bb5/

प्रातः लगभग 05:45 बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को पांच मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का संकेत दिया गया, जिस पर वे असंतुलित हो गए तथा मोटरसाइकिलों में रखी खैर की लकड़ी के गिल्टे जमीन पर गिर गए।

इसी दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों द्वारा वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई। घटना के संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 40/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 BNS बनाम दलजीत सिंह आदि पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।

देर रात्रि में पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त दलजीत सिंह उर्फ डल्लू को बरहनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त बंदूक को जंगल में छिपाना बताया।

अभियुक्त की निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से 01 अदद 12 बोर बंदूक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी बंदूक से वन विभाग की टीम पर फायर किया गया था।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश चौहान, चौकी प्रभारी बरहनी संदीप शर्मा, उप निरीक्षक धीरेंद्र परिहार,हे0का0,दीपक कपड़े, का0 771 सुरेश बिष्ट शामिल थे।