ऊधमसिंहनगर में स्कूलों की फिर आगे बड़ी छुट्टी। डीएम ने मौसम विभाग के सम्भावना पर दिए आदेश

तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की दो दिन छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग के आकलन के बाद जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने इसकी घोषणा कर दी। जिले में ठंड की बजह पिछले काफी दिनों से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर छुट्टी चल रही है। रविवार को जिलाधिकारी ने 15 और 16 नबंर को भी स्कूल और आंगनबाड़ी में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की है।

