Latest:
उत्तराखंड

बड़ी खबर,बैंक का मैनेजर और महिला कैशियर निकलें मास्टरमाइंड।एसएलओ के खाते 13.51 करोड़ उड़ानें का खुलासा।पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर/रुद्रपुर(खबर धमाका)।उधम सिंह नगर मे भू अध्यापित अधिकारी (एसएलओ) के खाते 13 करोड़ 51 लाख रूपये के गबन करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इंडसइंड बैंक के मैनेजर और महिला केशियार को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस 7.5 करोड़ रूपये फ्रिज कर दिए हैं।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि तीन पहले एसएलओ के खाते से 13.51 करोड़ रुपए गायब होने का मामला समाने आया। आरोपियों ने लेजर पेपर पर प्रिंट करके चेक बनाकर एसएलओ के सरकारी खाते से करोडो रुपये का गबन किया था। एसएलओ कोस्तुभ मिश्रा की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने जाँच के बाद बैंक मैनेजर देवेंद्र पुत्र होशियार निवासी कुंदेशवारी काशीपुर और कैशियार प्रियम सिंह पत्नी रजत निवासी आवास विकास रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करोडो का गबन करने कैसे बाद बैंक कैसे रिजाइन दे दिया था। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!