बड़ी खबर,धीरेन्द्र को रुद्रपुर की कमान,राठौर को भेजा लाइन। ऊधमसिंहनगर में एसएसपी ने दो दर्जन निरीक्षक उपनिरीक्षक के किए स्थानांतरण। रुद्रपुर के तीन चौकी इंचार्ज भी हटाए

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर,(खबर धमाका)। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आधी रात को बंफर फेरबदल कर दिया है। रुद्रपुर कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ को हटाकर उनकी जगह अभी हाल ही में पीआरओ बने धीरेन्द्र प्रताप को कमान सौंप दी है। एसएसपी ने रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी को हटाकर उनकी जगह रम्पुरा चौकी इंचार्ज कैसी आर्य को भेजा है।
