उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर,यूपी के माफिया डान अंसारी की मौत। बांदा जेल में बंद था मुख्तार अंसारी। यूपी में हाई अलर्ट जारी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)‌। यूपी का माफिया डान मुख्तार अंसारी की मौत की खबर समाने आ रही है। गुरुवार को उसे हार्ट अटैक आया था।

जानकारी के मुताबिक यूपी के मऊ से पूर्व विधायक माफिया डान मुख्तार अंसारी पिछले काफी समय से यूपी के बांद्रा जेल में बंद था, उसके ऊपर यूपी, पंजाब समेत देश के की राज्यों में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे, जिसमें कई मामलों में कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के चलते मुख्तयार बांद्रा जेल में बंद था , पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब होने की बात समाने आ रही थी,इधर आज दोपहर के समय उसे हार्ट अटैक की बात समाने आई। जिसके बाद अंसारी का बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,आज रात करीब दस बजे उसकी मौत की पुष्टि हो गई।

इधर यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, लखनऊ में सीएम आवास पर बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन चल रहा है।