Latest:
उत्तराखंड

बडी खबर,धामी सरकार ने सूबे में पांच आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किए फेर-बदल  देखिए किस-किस अधिकारी को मिल कौन -कौन विभाग 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। प्रदेश में सरकार ने गुरुवार को पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र पतियाल ने इसके आदेश जारी किए। इन फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि कुछ से विभाग वापस लिए गए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/16Ex2tS8YQ/

https://fb.watch/At9v11etfP/

https://www.facebook.com/share/v/1AqUeacNaK/

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए अन्य बड़ी खबरें

रणवीर सिंह चौहान से परियोजना निदेशक नमामि गंगे का पदभार हटा दिया गया है। हालांकि गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान के दायित्व उन पर यथावत रहेंगे।                                                  नितिका खंडेलवाल, जो हाल ही में टिहरी की जिलाधिकारी नियुक्त हुई हैं, को जिला विकास प्राधिकरण (DDA) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।                              गौरव कुमार, अपर सचिव को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभागों के साथ-साथ हिल्ट्रान के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।विशाल मिश्रा को परियोजना निदेशक नमामि गंगे के पद पर तैनात किया गया है। अपूर्वा पांडेय, अपर सचिव को निदेशक स्वजल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।