उत्तराखंड

बडी खबर,रुद्रपुर के इण्डस्ट्रीज स्वामी के पुत्र से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी।फोन करके बुलाया,अगवा कर पाश कालौनी में मारपीट। एक विधवा महिला व उसके साथी पर केस दर्ज

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के एक इण्डस्ट्रीज स्वामी के पुत्र को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला समाने आया। बताया जा रहा है कि पास कालौनी में रहने वाली विधवा महिला ने शहर के एक व्यापारी के साथ मिलकर लाखों की रंगदारी भी मांगी है। इण्डस्ट्रीज स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके व्यापारी मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा महिला इसी प्रकार लोगों को फंसाकर पहले ब्लैकमेलिंग करती है, फिर पैसा वसूल करती है,इस मामले में महिला ने पहले इण्डस्ट्रीज पर जाकर युवक से उसका फोन नंबर लेकर चैटिंग शुरू की थी, जिसके बाद उसे अपने जाल में फसाकर उसकी वीडियो बना ली। महिला युवक को 10 लाख की रंगदारी न देने पर फंसाने की धमकी दे रही थी,वहीं महिला का साथी उससे कब से जुड़ा है यह जांच का विषय है।
रुद्रपुर के गल्ला मण्डी निवासी जुगल किशोर सिडकुल चौकी में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसका पुत्र विकास तनेजा के मो0न0-8360440027 सोमवार की दोपहर लगभग -12.00 बजे किसी का फोन आया, जिसे उसके पुत्र ने रिसिव करके बात की पुत्र घर से कार नम्बर UK06BC6532 में सावार होकर घर जा रहा था उसके द्वारा पूछने पर बोला कि अभी आ रहा हूँ और कहकर चला गया काफी देर तक मेरा पुत्र घर वापस नही आया तभी समय लगभग 1.30 बजे उसके बड़े पुत्र रवि तनेजा मो0न0 पर मेरे छोटे पुत्र विकास तनेजा का फोन आया और उसने कहा कि मुझे ओमक्स के किसी फ्लैट में विक्की अहूजा पुत्र अज्ञात एवं नीलम पत्नी अज्ञात एवं दो अन्य व्यक्तियों द्वारा मुझे जबस्ती कार से खींचकर उठाकर किसी फ्लैट में ले गये और मुझे बन्धक बना लिया है। और कार की चाबी भी छीन ली है। आरोप है कि उससे दबाव बना रहे है कि अपने घर से फोन करके मु० -10,00,000 दस लाख रुपये मंगवाकर दे नहीं तो तूझे बलात्कार के झूठे केस में फंसवाकर जैल भेज देंगे, और तेरे पापा की इज्जत नीलाम कर देंगे उसके पुत्र का विरोध करने पर उक्त लोगों ने मेरे पुत्र के साथ मारपीट भी की है। इस बात की जानकारी मुझ प्रार्थी व मेरे परिवार को लगी तो मेरा पूरा परिवार परेशान हो गया और अपने पुत्र की खोजबीन करने लगे फिर मेरे बड़े पुत्र रवि तनेजा ने कही से विक्की आहुजा का नम्बर लेकर उससे बात चीत की तब विक्की अहुजा ने कहा कि मैं तुम्हारा फैसला करा दूंगा, लेकिन तुम्हे पैसे देने होंगे उक्त विक्की अहुजा द्वारा मु0- 2,50,000 की मांग करते हुये कि यह पैसा लेकर तुम ओमेक्स आ जाओ नहीं तो विकास तनेजा जेल चला जायेगा और तुम्हारी इज्जत नीलाम हो जायेगी। आरोप है कि उसके पुत्र को अगवा करके बन्धक बनाकर व मुझ प्रार्थी से रंगदारी की मांग कर रहे है तथा रंगदारी ना देने पर मेरे पुत्र झूठे बलात्कार के मुकदमे मे फसांकर मेरी इज्जत नीलाम करने की धमकी दे रहे हैं आरोप है कि उक्त लोग बदमाश व देबाग किस्म के व्यक्ति है जो हमेशा हथियारों से लैस रहते है। पुलिस ने 323,341,342,388,392 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीओं पंतनगर तपेश कुमार ने बताया कि रंगदारी और ब्लैकमेलिंग का एक महिला और युवक पर के केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच चल रही है, शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।