बड़ी खबर,गोली लगाने युवक की मौत।गन हाऊस पर रिवाल्वर चेक करने के दौरान हुआ हादसा। एसएसपी मंजूनाथ टीसी पहुंचे अस्पताल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा इन हाऊस पर रिवाल्वर चेक करने के दौरान होना बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एएसपी निहारिका तोमर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है


जानकारी के मुताबिक शहर की शक्ति बिहार कालौनी निवासी भानू शर्मा शुक्रवार को भूरारानी क्षेत्र में स्थित बाजपुर इन हाऊस पर रिवाल्वर चेक कराने गया था,बताते कि रिवाल्वर में दो राउंड गोलियां भरी हुई थी। गन हाऊस के स्वामी ने जब रिवाल्वर चेक किया तो उससे गोली चल गई,जो समाने बैठे भानू शर्मा के सीने में जा लगी,भानू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
