Latest:
उधमसिंह नगर

UCC बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मिष्ठान किया वितरित। बिल को बताया एतिहासिक, सीएम को दी बधाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर ( खबर धमाका)। उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास होने पर जिला उधम सिंह नगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिमला मुंडेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मुख्य चौक खटीमा मे मिष्ठान वितरण कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।


भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती मुंडेला ने कहा कि
“UCC बिल पास होने से उत्तराखंड राज्य ने नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का नया आयाम स्थापित किया है।यह कदम पुरुषो और महिला के बीच भेद खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने यूसीसी लागू करने के लिए महिलाओं की तरफ से राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बिल में भी नारी शक्ति का सम्मान बढा है।
इस दौरान अनुपमा शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अंजू देवी जिला मंत्री, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, वरूण अग्रवाल , दिनेश अग्रवाल, भवानी भंडारी,मीना बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष,अनीता ज्याला मंडल अध्यक्ष,तारा बिष्ट मंडल अध्यक्ष, रेनू भंडारी पूर्व जिला महामंत्री, नीलू गुप्ता, मानवी तिवारी,मीना शर्मा,मंजू नेगी, श्वेता मिश्रा, जानकी गोस्वामी,आदि सभी कार्यकर्ता शामिल थे।