ई रिक्शा से टकराई भाजपा विधायक की गाड़ी,जुर्माना मांगने पर हंगामा।पीलीभीत की पूरनपुर से भाजपा विधायक है बाबूराम पासवान

रचना राठौर(खबर धमाका)। उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर-खीरी के खुटार में भाजपा विधायक की कार के ई रिक्शा से टकराने से बेक शीशा टूटने पर विधायक के द्वारा जुर्माना मांगने पर हंगामा हो गया। मामला बिगड़ते देख चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।

https://www.facebook.com/share/v/1BNqLF5c1P/
https://www.facebook.com/share/v/1YxCqCtRW5/
मामला सोमवार शाम 6:30 बजे के करीब खुटार के तिकुनिया चौराहा का है। यहां पर लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी कस्बे में रहने वाला छत्रपाल अपना ई रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से आई भाजपा विधायक बाबूराम पासवान की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा गई। गाड़ी चला रहे चालक ने जब तक गाड़ी को कंट्रोल करने का प्रयास किया। तब तक गाड़ी ई रिक्शा से टकरा कर कुछ दूर तक चली गई। जिससे गाड़ी का इंडिकेटर टूट गया, जिस पर गाड़ी में सवार विधायक जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह और उनका चालक ई रिक्शा चालक पर टूट पड़े और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विधायक जी और उनके चालक का रौद्र रूप देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को सहा नहीं गया, तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विधायक जी से गरीब ई रिक्शा चालक को छोड़ने का अनुनय विनय किया। लेकिन विधायक जी गाड़ी में हुए नुकसान के बदले 4000 रुपए का जुर्माना मांगने लगे। इसी बीच आसपास के कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विधायक जी के द्वारा ई रिक्शा चालक के साथ किया जा रहे अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए उसे माफ करने को कहा। लेकिन विधायक जी अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और दुकानदारों ने चंदा एकत्र कर हरजाने के रूप में पैसा देने की हामी भर दी। इसी बीच विधायक जी का चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद से विधायक जी की काफी किरकिरी हो रही है।
