उत्तराखंडउधमसिंह नगर

भाजपा ने जारी की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की पहली सूची।विधायक पाण्डेय को झटका,शिव अरोरा के करीबी प्रीत ग्रोवर की पत्नी ज्योति को गदरपुर से बनाया प्रत्याशी।देखिए किस क्षेत्र पर अभी बना है संशय,

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सूबे में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की चल रही कवायद के बीच भाजपा ने ब्लाक प्रमुखों की पहली सूची जारी कर दी है। ऊधमसिंहनगर में  खटीमा, रुद्रपुर को छोड़कर और काशीपुर,बाजपुर, गदरपुर , सितारगंज, जसपुर के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची में गदरपुर से रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के करीब प्रीत ग्रोवर की पत्नी ज्योति ग्रोवर को प्रत्याशी बनाया गया है, जिससे गदरपुर के विधायक अरविंद पाण्डेय को झटका लगा है।