Latest:
उत्तराखंड

भट्ट के नामांकन में भाजपा दिखाएंगी दम। 27 को नामांकन करेंगे भट्ट। सीएम धामी,सभी विधायक व पदाधिकारी रहेंगे मौजूद। केन्द्र से बड़े नेता के पहुंचने की भी सम्भावना

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट 27 मार्च को अपना नामांकन पूरे जोर शोर से दाखिल करेंगे। नामांकन के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गज नेता यहां उपस्थित रहेंगे। नामांकन को ऐतिहासिक वनाने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक विवेक सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे। यहां जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए अग्रवाल धर्मशाला वाली गली से काशीपुर बाईपास, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायकमौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर से भी किसी बड़े नेता के आने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस बार भाजपा को लेकर जनता में भारी उत्साह है। श्री भट्ट के पिछले नामांकन में भी भारी भीड़ जुटी थी और इस बार उससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा।

 

error: Content is protected !!