उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की होगी जीत,धामी। खटीमा पहुंचे सीएम, नानकमत्ता-खटीमा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर ( खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्ष में किए गए विकास कार्यों के साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, गरीब परिवारों को तीन निशुल्क सिलेंडर जैसी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की पांचों सीटें भारी मतों के अंतर से जीतेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने खटीमा में लोहियाहेड रोड स्थित एक प्रतिष्ठान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी नानकमत्ता और खटीमा मंडल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, महिलाओं को 30% आरक्षण, गरीब परिवारों को साल में तीन निशुल्क गैस सिलेंडर, दंगा विरोधी शब्द कानून, नकल विरोधी सख्त कानून, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण सहित 10 साल में किए गए विकास कार्यों के साथ जनता के बीच चुनाव मे जा रही है। सीएम धामी ने कहा तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों का कर्तव्य बनता है कि पांचों लोकसभा सीटों को जीताकर भाजपा की सरकार बनने में उत्तराखंड का योगदान दे। प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल उधम सिंह नगर की जनता ने पिछले चुनाव में जो आशीर्वाद उन्हें दिया था इस बार पुनः देकर सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रभारी दान सिंह रावत, राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, लोकसभा प्रभारी विवेक सक्सेना ने भी संबोधित किया। संचलन जिला महामंत्री सतीश भट्ट और नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, सोमनाथ मौर्य, विक्रम भट्ट, संतोष अग्रवाल, भवानी भंडारी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, रमेश चंद्र जोशी, नंदन खड़ायत, गोपाल बोरा, अशोक बत्रा, कामिल खान, अमित पांडेय, जगदीश जोशी, अचल शर्मा, राजपाल सिंह, रणजीत नामधारी, किशोर जोशी, विमला बिष्ट, ध्रुव सिंह राणा आदि थे।