जसपुर में महिला द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपाई नाराज। तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विजय जोशी (खबर धमाका)। जसपुर में महिला द्वारा सोशल मीडिया पर असलील भाषा का प्रयोग करने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में भाजपाइयों ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

https://www.facebook.com/share/v/1HHc25nakb/
https://www.facebook.com/share/v/1DA5diGpRG/
https://www.facebook.com/share/v/17cGWNHEwf/
ऊपर दिए लिंक में देखिए अन्य बड़ी खबरें
शुक्रवार को दर्जनों हस्ताक्षर युक्त तहरीर लेकर भाजपाई कोतवाली पहुंचे जहाँ एस आई हरीश आर्य को दी तहरीर में कहा गया एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अश्लील भाषा का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।साथ ही महिला व पुरुषों का अपमान किया गया। जिसमे महिला व पुरुषों में रोष व्याप्त है। भाजपाइयों ने सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जांच कर महिला के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार,महामंत्री रवि मनी,संजय कुमार,गौरव,शाहिद, सईद,धर्मेंद्र,नीरज कुमार सुधीर बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
