रुद्रपुर और बाजपुर में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हारे, गदरपुर में हुई जीत रुद्रपुर से रीना, बाजपुर से सुखमन, गदरपुर से ज्योति बनी ब्लाक प्रमुख कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव छुटपुट घटनाओं के बीच सम्पन्न हो गए हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर,बाजपुर, रुद्रपुर में एक सीट पर भाजपा,एक पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस ने जीती दर्ज की है।

गुरुवार को हुए चुनाव में रुद्रपुर से भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी ममता जल्होत्रा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मात्र 15 वोट मिले। वहीं, भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहीं इंजीनियर जितेंद्र गौतम की पत्नी रीना गौतम ने 40 में से 25 वोट पाकर जीत दर्ज की। रीना की जीत के बाद उनके समर्थकों भी जमकर जश्न मनाया। रीना की जीत की सूत्रधार माने जा रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचे उन्हें बधाई दी।श्री शुक्ला ने कहा कि जनता ने उन लोगों को सबक सिखा दिया है,तो भितरघात करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और सीएम धामी की जीत है।
इधर गदरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए जीत दर्ज की है। ज्योति ने 22 वोट पाकर ब्लॉक प्रमुख पद अपने नाम किया। ज्योति की जीत में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की चाणक्य नीति सबसे अहम रही।यहां भी भाजपा खेमे में जीत का माहौल रहा।
बाजपुर में कांग्रेस की प्रत्याशी सुखमन कौर औलख ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को 13 वोटों के बड़े अंतर से हराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख (17 वर्ष) रहे स्वर्गीय दीनदयाल भुल्लर की पुत्रवधू सुखमन कौर औलख ने 40 में से 27 वोट हासिल किए।
