उत्तराखंड

खूनी सड़कें,एक ही दिन में निगल जी चार जिंदगी।सहनाई बजने से पहले ही चारों कर गए दुनिया को अलविदा लालपुर और महतौष मोड़ पर हुए डरावने हादसे

खूनी सड़कें,एक ही दिन में निगल जी चार जिंदगी
सहनाई बजने से पहले ही चारों कर गए दुनिया को अलविदा
लालपुर और महतौष मोड़ पर हुए डरावने हादसे
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में एन एच 74 खूनी हो चुका है। एक ही दिन में महतौष मोड़ और लालपुर में देवरिया के पास हुए हादसों में चार युवकों की जान गई है मृतकों में दो बहेड़ी और दो बिलासपुर के युवक शामिल हैं।
यह तस्वीरें उन युवाओं की है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऊधमसिंहनगर की खूनी हो सड़कों पर हुए हादसों में इनकी जान चली गई है।

https://www.facebook.com/share/p/1GcFe4AMYM/

https://www.facebook.com/share/v/1GJa5Z3zkt/
पहली घटना लालपुर के देवरिया की है, बीती रात एक बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बहेड़ी के मोहम्मदपुर निवासी जीशान और अरबाज की मौत हो गई। दोनों रुद्रपुर सिडकुल से वापस लौट रहे थे, हादसे के बस दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि दोनों सिडकुल की कंपनी में लंबे समूचे काम करते थे।
वहीं दूसरी घटना गदरपुर क्षेत्र के महतौष मोड के पास हुई है।बता रहे कि बिलासपुर के फौजी खैमरी निवासी अंशुल आपने साथियों के साथ भाई की बारात में शामिल होकर कार से वापस लौट रहा था।महतोष मोड़ के पास उनकी कार की टैक्टर ट्राली से भिंड़त हो गई। जिसमें अंशुल और आयुष विष्ट की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए बताया जा रहा कि अंशुल विदेश में रहता था तो आयुष एक मीडिया संस्थान में कार्यरत था।