Latest:
उत्तराखंड

सुहागरात में दुल्हन ने पति पर बरसाए थप्पड़, घायल दूल्हा अस्पताल में भर्ती।यूपी के रामपुर में घटना बनी चर्चा का विषय

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तरप्रदेश के जनपद रामपुर के बिलासपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शादी जैसे खुशहाल मौके को चंद घंटों में ही हिंसा और हंगामे में बदल दिया। सुहागरात पर शुरू हुआ विवाद अगले दिन पंचायत तक पहुंचा और आखिरकार खून-खराबे में बदल गया। घायल दूल्हा कन्हैया अस्पताल तक पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के मुताबिक, तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर में लक्ष्मीनगर निवासी कन्हैया कश्यप की शादी 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में गांव दरऊ निवासी युवती से हुई थी। सोमवार को दुल्हन की विदाई के बाद घर में जश्न और भोज का माहौल था। रात में रस्मों के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन को कमरे में भेजा गया, कुछ ही देर में अंदर से तेज आवाजें आने लगीं। दरवाजा खुला तो नजारा चौंकाने वाला था। दूल्हे का आरोप है
कि दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इतना ही नहीं, उसने किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात भी कही। बात बढ़ी तो गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ता देख परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस बुला ली। अगले दिन दोनों पक्षों ने आपसी समझौते की बात कही। दीनों पक्ष आमने-सामने आए और पंचायत बैठी। पंचायत के
बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ। इस बीच किसी बात पर तनाव कम होने की जगह बढ़ गया। दुल्हन पक्ष ने ईंट से वारकर दूल्हे का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान दूल्हे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण हुआ। उधर, दुल्हन मायके लौट गई।