रुद्रपुर में रम्पुरा का बंटी कोली कर रहा था हथियारों की सप्लाई। एसटीएफ-रुद्रपुर के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार तीन बदमाशों ने खोला मुंह

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में एसटीएफ-रुद्रपुर के संयुक्त अभियान में 24 हथियार और जिंदा कारतूसोंके साथ गिरफ्तार किए गए तीन बड़े अपराधियों पुलिस के समाने अपना मुंह खोल दिया है।

बता दे कि दो दिन पहल दो दोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उनके पास से छह तमंचे और 21 कारतूस बरामद हुए। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में तमंचे और कारतूस रम्पुरा से सप्लाई हो रहे हैं। जिन्हें रम्पुरा के बंटी कोहली नाम का युवक तमंचा सात हजार रुपये और कारतूस चार सौ रूपये की दर से बेच रहा है। इस इनपुट का पता चलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। गुरुवार रात पुलिस और एसटीएफ ने डिबडिबा बिलासपुर निवासी संदीप चौहान को तीन तमंचे और 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किए थे। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचे उसने रम्पुरा के रहने वाले बंटी कोहली से खरीदे हैं। बंटी कोली रम्पुरा, डिबडिबा, भदईपुरा, रेशमबाड़ी क्षेत्र में तमंचे सप्लाई करता है। बताया कि उसका प्रीत विहार निवासी रवि दिवाकर से रंजिश चल रही है। उसने पहले उस पर फायरिंग की थी। 28 फरवरी की रात उसने अपने साथियों प्रवीण, अक्षय, सोनू जूड़ि व प्रथम के साथ मिलकर रवि दिवाकर से मारपीट कर फायर किया था। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सुमित सिंह राठौर और उसके दोस्त जितेंद्र वीरत चौधरी को भी बगवाड़ा फुलसुंगा मार्ग से तीन तमंचे और 10 कारतूस के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने रम्पुरा के बंटी कोहली से एक तमंचा सात हजार रुपये और एक कारतूस चार सौ रुपये के हिसाब से खरीदने की बात बताई। इसका पता चलते ही पुलिस बंटी कोहली की तलाश में जुट गई है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बंटी कोहली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि वह असलहे कहां से लाता है और अब तक कितने असलहे बेच चुका है।
