उत्तराखंड

चक्रव्यूह तोड़कर हाईकमान की नजरों में खरे उतरे भट्ट।अपनों ने ही बिछा रखा था जाल। पिछली बार से बड़ी जीत होने की उम्मीद। पढे,2019 में भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत कितने मतों से दी थी मात

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाले सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट 2024 की पहली जंग जीत गए हैं। बताया जा कि भट्ट को टिकट की दहलीज तक पहुंचने के लिए अपने ही लोगों का चक्रव्यूह भेदना पड़ा है। माना जा रहा कि इस बार भट्ट अपना पिछला रिकॉर्ड तोड सकते हैं। यानी की उनकी बड़ी जीत तय है।

नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट पर अजय भट्ट को टिकट मिलेगा इसका खुलासा खबर धमाका ने दो दिन पहले ही कर दिया था, जिसपर आज भाजपा हाईकमान ने मुहर भी लगा दी।

इधर भट्ट का टिकट फाइनल होने के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है,तो अन्दर खाने उनके टिकट को लेकर गोटियां बिछाने वालो को झटका लगा है। सूत्रों की मानें तो ऊधमसिंहनगर में भट्ट के टिकट को लेकर पार्टी के ही कुछ बड़े चेहरे समाने से तो जय जयकार कर रहे थे, लेकिन अंदरखाने वह बड़ी साज़िश करने में जुटे थे। फिलहाल अजय भट्ट सभी चक्रव्यूह को तोड़ने में कामयाब रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दो लाख से ज्यादा मतों से हराया था,उनका वोट प्रतिशत 61.88 था,तो कांग्रेस प्रत्याशी को 34.7 प्रतिशत वोट मिले थे, भट्ट की यह जीत उत्तराखंड की सभी सीटों से बड़ी रही थी। अपने पिछले कार्यकाल में भट्ट सीधे जनता से जुडे रहे,तो उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी सदन सरकार के समाने लगातार मुद्दे। इस बार उनके समाने वर्तमान में कांग्रेस के जिन लोगों का समाने आ रहा है, उनमें कोई भी टक्कर दे पायेगा इसकी उम्मीद नजर नहीं रही है।