गहरी खाई में गिरी कार, विवाहित समेत दो की

चंपावत(खबर धमाका)। नेपाल सीमा से सटे रौशाल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, डुंगराबोरा से निकली टैक्सी (संख्या UK03 TA 2479) एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक मुकेश कुमार (28 वर्ष) पुत्र फकीर राम, निवासी डुंगराबोरा, और मनीषा (22 वर्ष) पत्नी स्व. कमल राम, निवासी कमलेड़ी गांव की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि विक्रम राम (24 वर्ष) पुत्र सुरेश राम, निवासी डुंगराबोरा घायल हो गया। घायल विक्रम खुद खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचा और राहगीरों को हादसे की सूचना दी।
घायल के मुताबिक, सड़क पर घास लेकर जा रही महिला को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डुंगराबोरा लाया गया।
बताया गया कि मुकेश कुमार ने हाल ही में नवरात्रों में यह टैक्सी खरीदी थी। पहले वह बाहर नौकरी करता था और एक माह पहले ही गांव से दिल्ली के बीच सेवा शुरू की थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं मृतका मनीषा का विवाह पिछले वर्ष 27 नवंबर को हुआ था। तीन माह पहले पति की मौत के बाद से वह सदमे में थी। मनीषा अपने मायके डुंगराबोरा में रह रही थी और हादसे के समय घायल विक्रम की चचेरी बहन के साथ गजरौला जा र
ही थी।
