भूरारानी में दहशत फैलाने वाले आठ आरोपियों पर केस।आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के भूरारानी में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले प्रकरण में पुलिस ने आठ आरोपितों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।
भूरारानी वार्ड-32 निवासी सीता देवी ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसका बेटा शिव कुमार अपने दोस्त राजू के साथ घर लौट रहा था। काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास घात लगाए बिंदुखेड़ा निवासी आरोपित फतेह, संदीप, रोहित, संदीप कुमार, राहुल सिंह, करण सिंह और भूरारानी निवासी बादल साहनी, रोहित साहनी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने धारदार हथियार से शिव कुमार पर हमला कर दिया। उनके चंगुल से छूट वह जान बचाकर भागने के लगा तो आरोपितों ने तमंचे से फायर कर दिया। हमलावरों ने पीछा कर दूसरा अ फायर लाल सिंह के घर के सामने तथा तीसरा हवाई फायर भूरारानी दुर्गा स कालोनी में जय लाल के घर के सामने किया। आरोप है कि बाद में हमलावर रात 12 बजे उनके घर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी। सीता देवी ने हमलावरों से बेटे की जान को खतरा बता कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोहर सिंह दशौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।