खाकी की चौखट पर पहुंची कांग्रेसियों की लड़ाई।रुद्रपुर में 12 कांग्रेसियों पर मुकदमा तीन दिन पहले पार्टी बैठक में हुई मार-पीट और हगामें के मामले हुई कार्रवाई देखिए किसकी तहरीर पर किस किस के खिलाफ हुआ मुकदमा

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में कांग्रेस के बीच चल रही गुटबाजी अब खाकी की चौखट तक पहुंची गई है। तीन दिन पहले पार्टी संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में हुई मार-पीट और हंगामें के मामले में पूर्व महापौर प्रत्याशी मोहन खेड़ा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

https://www.facebook.com/share/v/1B7SP4Udxc/
https://www.facebook.com/share/v/173a3pAAmz/
मोहन खेड़ा की तरफ से सौंपी गई तहरीर में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा, महानगर के भाई दीपक, सतीश कुमार, युवा नेता योगेश चौहान समेत आठ लोगों पर और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की तरफ से किच्छा विधायक तिलक राज बेस्ड के पुत्र पाषर्द सौरभ बेहड,मोहनखेड़ा,पवन वर्मा(अक्कू) समेत चार लोगों पर मार-पीट,गाली गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गौरतलब की कार्यक्रम के दौरान दोनों गुटों के बीच हंगामे और मार-पीट की खबर समाने आई थी,एक कांग्रेसी नेता बेहोश हुआ था,तो की पार्टी कार्यकर्ताओं के चोट लगी थी और कपड़े भी फट गए थे।पूरे प्रकरण की वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हुई है।
