Latest:
उत्तराखंड

देशभर के टोल प्लाजा पर आज से नकद भुगतान की सुविधा बंद।सभी को करना होगा डिजिटल पेमेंट 

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। देशभर में सड़क इस्तेमाल करने वाले लोग एक अप्रैल से टोल चार्ज नकद नहीं दे पाएंगे, क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) पूरी तरह से डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपनाने जा रहा है। हाईवे यात्रा को आधुनिक बनाने की दिशा में एनएचएआइ देशभर के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पर पूरी तरह से रोक लगा देगा। एक अप्रैल से यात्रियों को टोल चार्ज सिर्फ फास्टैग या यूपीआइ जैसे डिजिटल तरीकों से ही देना होगा। इस कदम का मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन को अधिक कुशल बनाना और ज्यादा पारदर्शिता लाना है। अधिकारियों का मानना है कि पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम, से गाड़ियां टोल प्लाजा से अधिक तेजी से निकल पाएंगी, जिससे लंबी लाइनें नहीं लगेंगी वाहन अधिक तेजी से निकल पाएंगे, जिससे लाइनें नहीं लगेंगी।क्यूआर स्कैन कर, यूपीआइ से पेमेंट करने का विकल्प होगा और यात्रा का समय बचेगा। इसके अलावा जिन गाड़ियों के पास वैध फास्टैग नहीं है या जिनमें पर्याप्त बैलेंस नहीं है, उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है या उन्हें टोल पर रोका जा सकता है। यात्रियों के पास टोल बूथ पर लगे क्यूआर को स्कैन करके यूपीआइ से पेमेंट का विकल्प हो

गा।