उत्तराखंड

चम्पावत को मिला प्रतिष्ठित “State Best Electoral Practices Award–2026”।जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सम्मानित

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित लोकभवन (लोकमंच ऑडिटोरियम) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जनपद चम्पावत को उत्तराखंड राज्य के चार चुनिंदा जनपदों में से एक के रूप में “State Best Electoral Practices Award–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा घोषित किया गया था। चम्पावत के अलावा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं उत्तरकाशी जनपदों को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में यह सम्मान मुख्य रूप से प्री-एसआईआर (Pre-Summary Revision) अवधि के दौरान की गई उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग, मतदाता सूची के सटीक अद्यतन, तकनीकी दक्षता, पूर्ण पारदर्शिता तथा मतदाता जागरूकता (SVEEP) गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान ग्रहण जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने ग्रहण किया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा “यह सम्मान जनपद चम्पावत की पूरी निर्वाचन टीम – ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर, उपजिलाधिकारी, अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं सभी सहयोगियों के समन्वित, समर्पित एवं उच्च स्तरीय प्रयासों का साक्षात प्रमाण है। हमने मतदाता सूची को अधिक सटीक, समावेशी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती में हमारा योगदान है। उन्होने समस्त टीम को हार्दिक बधाईयां दी।”

यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रतिबद्धता, नवाचार एवं जन-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।