उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के कार्य का किया शुभारम्भ

रचना राठौर(खबर धमाका)।मुख्यमंत्री  Pushkar Singh Dhami जी ने टनकपुर, चंपावत में ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के कार्य का शुभारम्भ करने के साथ ही परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर ₹20.50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही शारदा घाट में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री जी को अपना स्नेह रूपी आशीष भी दिया।

चंपावत में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। आपदा प्रभावित क्षेत्र छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे जी, श्री शंकर कोरंगा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।