उधमसिंह नगर

सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई,देहरादून में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36 का किया शुभारम्भ।

देहरादून(खबर धमाका)। सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। साथ ही 5 सेटेलाइट सेन्टरों का भी शिलान्यास किया।

https://www.facebook.com/share/r/1HGdtMCed2/

https://www.facebook.com/share/v/1HNodNGjJG/

https://www.facebook.com/share/v/1BKpKwJTtg/

इस दौरान वहां उपस्थित वैज्ञानिकों एवं लेमनग्रास-तुलसी की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति का शुभांरभ एक ऐतिहासिक कदम है, इस नीति के अंतर्गत पौधशाला विकास सहयोग, खेती हेतु अनुदान, प्रशिक्षण एवं क्षमता-विकास, फसल बीमा, तथा पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी।

हमारा लक्ष्य है कि इस नीति के अंतर्गत राज्य में लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती को विकसित कर करीब 1 लाख किसानों को जोड़ा जाए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर माननीय कृषि मंत्री  Ganesh Joshi, विधायक  Sahdev Singh Pundir , भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।