लोहाघाट में अंडर-14 बालिका वर्ग की मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न”

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। जनपद चम्पावत में आयोजित हो रही मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के डिग्री कॉलेज मैदान, जैलाडी में अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स और मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
60 मीटर दौड़ में प्रथम नंदनी, द्वितीय गुंजन, तृतीय कोमल रही।
600 मीटर दौड़ में प्रथम सौम्या, द्वितीय नीतु, तृतीय अंकिता रही।
हाई जंप में प्रथम संजना, द्वितीय चांदनी, तृतीय साक्षी रही।
शॉट पुट में प्रथम स्थान वर्षा ने, द्वितीय कोमल ने और तृतीय स्थान नम्रता ने प्राप्त किया।
लंबी कूद में प्रथम गुंजन, द्वितीय नंदनी, तृतीय अंकिता रही।
कबड्डी में रैगाव ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया वहीं द्वितीय स्थान कीमतौली व तृतीय स्थान चौड़ामेहता ने प्राप्त किया।
खो-खो में प्रथम चौड़ामेहता, द्वितीय बाराकोट और तृतीय ढोरजा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री यशपाल मनराल रहे।
प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री जसवंत खडायत के निर्देशन में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री पुरन आर्या, व्यायाम प्रशिक्षक शंकर सिंह, अंकित उनियाल, ब्लॉक कमांडर प्रकाश, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, खेल प्रशिक्षक किशोर और बहादुर सहित निर्णायक मंडल में मनीष चंद, नरेंद्र अधिकारी, अतुल नाथ, प्रदीप ढेक, मोहन राणा, रवींद्र चंद, सुभाष जोशी, विजय जोशी, जीवन राय व कार्यक्रम संचालक जीवन मेहता सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।