बाइक से गिरे बालक को वाहन ने कुचला,मौत।पढे, कहा हुई दर्दनाक घटना

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर ( खबर धमाका)। काशीपुर क्षेत्र में बाईक अनियंत्रित होने पर एक 12 वर्षीय बच्चा सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी उसके सर पर चढ़ने से उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसका पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक टांडा वाली के रहने वाला अमन कुमार अपने 12 वर्षीय भांजे आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ महुआखेड़ा गंज में किराये पर रहकर यहां काम करता था। बताते है कि बीती सांय कुंडेश्वरी से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर के पास बाईक अंसतुलन होने पर पीछे बैठा उसका भांजा अमन बाईक से छिटककर नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी के उसका सर कुचल दिया। घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
