रुद्रपुर में मानकों को पूरा नहीं कर रहे कोचिंग सेंटर।अब तक दस सेंटरों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर थमाया नोटिस

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। दिल्ली में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर पानी भरने से हुए हादसे के उत्तराखंड में भी सरकार सख्त हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में कोचिंग सेंटरों की जांच चल रही है, जिसमें कोचिंग सेंटरों में काफी खामिया मिल रही है। रुद्रपुर में संचालित 10 कोचिंग सेंटरों का प्रशासन की टीम अब तक स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है,सभी जगह अनियमिताएं मिलने पर प्रशासन ने नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया है।

शनिवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला, एसडीएम मनीष बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ आवास विकास के 06 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद खामियां मिलने पर सभी कोचिंग सेंटरों के संचालकों को प्रशासन ने नोटिस थमा दिया है।शहर अभी तक बेसमेंट में तो कोई भी सेंटर संचिलत होते नहीं मिला है, लेकिन सेंटरों पर अन्य खामियां मिलीं है, सेंटरों पर आग से बचाव के उपाय नहीं है,दो से तीन मंजिला भवनों पर संचालित इन कोचिंग सेंटरों में यदि आगजनी की घटना हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला ने बताया कि अब तक 10 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण हो चुका है,सभी को नोटिस देकर जरूरी व्यवस्थाएं पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक पूरे न करने वाले सेंटरों को बंद करा दिया जाएगा।
