उधमसिंह नगर

लोनिवि रुद्रपुर में टेंडर खुलने के बाद हंगामा!ठेकेदारों ने लगाया बाक्स से टेंडर गायब होने के आरोप।चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए लंबे समय से चल रहा खेल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर में टेंडर प्रक्रिया में सब कुछ ठीक ठाक नहीं रहा। बीती शाम मनमानी के विरोध में टेंडर खुलने के बाद हंगामे की खबर समाने आई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इस गलत बताया है।
खबर धमाका में हमने गुरुवार को लोनिवि कार्यलय रुद्रपुर में ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे खेल का खुलासा किया था, बताया जा रहा खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि अधिकारियों ने शाम को टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली,इधर कुछ ठेकेदारों ने हंगामा कर दिया ‌उन्होनें साफ आरोप लगाया कि पहले तो तय तिथि पर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं, फिर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें सूचना दिए बैगर ही टेंडर खोलकर अपने चहेते लोगों को टेंडर दे दिए।आरोप तो यह भी है ,कि जिन लोगों को काम दिया गया है, उन्होंने समय पर टेंडर नहीं डाले थे, कुछ ठेकेदारों ने बाक्स से उनके टेंडर गयाब करने की आशंका जताई। इस दौरान एक अधिकारी हंगामा कर रहे ठेकेदारों से उनका हिस्सा दिलवाने की बात भी कहता नजर आया। यह मामला डीएम कार्यालय तक भी पहुंच सकता है।
आपको बता कि लोनिवि रुद्रपुर में पिछले माह किच्छा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व पुननिर्माण के टेंडर प्रकाशित हुए थे,राज्य योजना से इन कामों के टेंडर खुलने की तिथि 02 मार्च तय थी, लेकिन 07 मार्च तक टेंडर नहीं खोले गए।
इसको लेकर विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना था कि अभी टैक्निकल रुप से टेंडर नहीं खुले हैं। इधर शाम को टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया गया।
इधर ठेकेदारों के हंगामे के मामले पर लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर में तैनात एई प्रकाश लाल ने ठेकेदारों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि टेंडर नियम के तहत खोले गए हैं, हालांकि किस काम का टेंडर किस ठेकेदारों को मिला यह वह नहीं बता पाए, जिससे सवाल खड़े हो रहे।