श्री नीलकंठ धाम मंदिर में आयोजित रामचरितमानस पाठ का समापन।बडी संख्या में पहुंचे भक्त,हवन यज्ञ के साथ ही भंडार आयोजित

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के शैलजा फार्म में स्थापित श्री नीलकंठ धाम मंदिर की तृतीय वर्षगांठ पर दो दिवसीय रामचरितमानस पाठ का शनिवार को समापन हो गया, समापन पर हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के सौजन्य से आयोजित रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों भक्तों हिस्सा लेकर माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की।
श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर की वर्षगांठ पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि श्री नीलकंठ मंदिर पर समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें भक्तों का तांता लगा रहता है।

