कांग्रेस का जिला सम्मेलन कल,पार्टी में नई जान फूंकेगें दिग्गज। सम्मेलन को सफल बनाने को जिलाध्यक्ष और महानगर ने झोंकी पूरी ताकत हजारों पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता होंगे शामिल
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)।लोकासभा और निकाय चुनाव से पहले रुद्रपुर 21 दिसंबर (गुरुवार) को आयोजित होने वाला कांग्रेस का जिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष समेत जिले के सभी और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। माना जा रहा कि सम्मेलन में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के 21 दिसंबर को आयोजित होने वाला जिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। पार्टी के बड़े नेता जिलेभर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से रुबरु होगें,तो पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए,इसको लेकर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में पार्टी के रुठे लोगों को भी एकजुट होने का मंत्र दिया जायेगा।इसको लेकर वह लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक करके कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष सीपी की मानें तो सम्मेलन में हजारों कुछ संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने को तैयार है। वह लगातार पार्टी के छोटे बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क बनाए हुए हैं,सभी को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंहनगर में इस बार कांग्रेस पार्टी बहुमत के लिहाज से भाजपा पर भारी है, इसमें कोई दो राय नहीं, विधानसभा चुनाव में पहली बार जिले की नौ सीटों में से कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं,नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी कांग्रेस भाजपा पर भारी है। उन्होंने कहा की मंहगाई, बेरोजगारी से आम आदमी परेशान हैं। रुद्रपुर में पिछले दस वर्ष से भाजपा के विधायक मेयर है सरकार और सांसद भी भाजपा के है, लेकिन शहर की समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के लोगों भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर मोर्चा खोलने का आह्वान किया जायेगा। उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत है।