Latest:
उत्तराखंड

बलूनी के प्रचार में रितू खंडूड़ी की इंट्री से कांग्रेस को आपत्ति। चुनाव आयोग से की शिकायत। प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)।  पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा है कि पौढ़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की कोटद्वार रैली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी उनके प्रचार वाहन पर मौजूद रही।

यह लोकसभा चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रचार नहीं किया जा सकता। यह चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!